फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

Sat, 01 Apr 2017 10:08 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल के पहले दिन ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21 डिग्री रहा। पारा बढ़ने से चटख धूप और लू के थपेड़ों से हर कोई झुलसता रहा।
विज्ञापन


नगर के चौक के अलावा कहीं प्यास बुझाने के लिए प्याऊ नहीं है। गांवों में तालाब तक नहीं भरे जा सके हैं। इससे जानवरों और पक्षियों के सामने पेयजल का अकाल है। अनेक इंडिया मार्क टू पानी नहीं दे रहे हैं। इससे पेयजल का संकट है।

तेज धूप के कारण दोपहर में सड़क पर निकले लोग धूप से बचते नजर आए। चौक क्षेत्र में दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। शाम होने पर ही बाजार में रौनक लौटी। अप्रैल में गर्मी का यह हाल देखकर लोग मई-जून को याद कर सहम जा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के कई इलाके में पालिका की पानी सप्लाई व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। इस पर कहीं मोटर जलने तो कभी कम वोल्टेज का बहाना बनाया जाता है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग से बताया गया कि पछुआ हवा से गर्मी और उमस बढ़ गई है।

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40 डिग्री हो गया। विभाग का कहना था कि रविवार को तापमान में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में गर्मी से आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें