अयोध्या। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक संघ, अयोध्या के मंडल महामंत्री अमरजीत वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण किया।
बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन ने बताया कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मुशीर अहमद, अतीक आलम, श्रीनाथ यादव, अजय यादव, केपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।