विश्वविद्यालय, कॉलेज व स्कूलों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। ख्यातिलब्ध शिक्षाविद् व पूर्व राष्ट्रपति डा.ॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित से प्ररेणा ग्रहण कर जीवन को शिक्षामय करने को कहा गया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. गुलाबचंद्र राम जायसवाल ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा को और अधिक मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।
रोटरी क्लब ने कनौसा कॉन्वेंट में कार्यक्रम आयोजित कर निर्मला मार्टिन, सिस्टर परेरा, रीता बधवार, तलीम अख्तर, शिल्पी श्रीवास्तव और शबनम को सम्मानित किया। यह जानकारी सचिव नीरज श्रीवास्तव ने दी।
केटी पब्लिक में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। नगर पालिका परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नपा अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बच्चों को लड्डू देकर मुंह मीठा कराया।