प्रदेशीय नेहरू हॉकी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता दूसरे दिन कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में लखनऊ और गोरखपुर के बीच खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में मेरठ ने बरेली को और गोरखपुर ने मेजबान फैजाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बरेली और फैजाबाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए आमने सामने होंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज और कनोसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में निर्धारित समय में दोनों टीमों ने गोल करने के अवसर गंवाए।
गोरखपुर की सताक्षी ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने के मिले अवसर का लाभ नहीं उठा पाई। ड्रॉ मैच का निर्णय टाईब्रेक से हुआ। टाईब्रेक में गोरखपुर ने 7-6 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
मेरठ ओर मुरादाबाद के बीच खेले गए मुकागले में मेरठ ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फैजाबाद और गोरखपुर में हुए सेमीफाइनल में गोरखपुर ने फैजाबाद को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
गोरखपुर की तरफ से शताक्षी, नजरीन और सीमा ने एक-एक गोल किया। मेरठ और बरेली के बीच खेल गए सेमी फाइनल मुकाबले में मेरठ ने बरेली को 3-0 से पराजित कर खिताबी दौर मे प्रवेश किया।
मेरठ की तरफ से राखी ने दो व लक्ष्मी ने एक गोल किया। मैच में पंकज, राजन काटल, सौरभ, सुस्मीत, हरीश, दलेर, मो. अखतर, शादाब, अतुल वर्मा योगेश्वर सिंह विजेन्द्र सिंह, रमेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, निर्णायक रहे।
अभिषेक सिंह ने बताया कि बालक सब जुनियर वर्ग का मैच शुक्रवार को 7:30बजे से कनोसा और राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर खेले जायेगें। बालिका वर्ग के समापन पर युवजन सभा के जिलाअध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगें।