फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे में शिक्षक की तबीयत बिगड़ी

Sun, 13 Sep 2015 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच शहर के नाका में एक बैठक के दौरान रविवार को नौकरी जाने के सदमे के चलते एक शिक्षक की तबियत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द से वह छटपटाने लगा।
विज्ञापन


हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए साथियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान गेट पर नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसी तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक नहीं पाया गया है। 

मिल्कीपुर के प्राथमिक स्कूल बरियादेई में शिक्षामित्र रहे महेंद्र कुमार का सहायक शिक्षक पद पर रुदौली के प्राथमिक विद्यालय अमहटा में समायोजन हुआ था।

प्राथमिक शिक्षा मित्रसंघ की ओर से नाका बाईपास के पास रविवार को हुई बैठक में शिक्षामित्र से शिक्षक बने लोग नौकरी के जाने की आशंकाओं पर चर्चा कर रहे थे। बैठक में दुर्गेश, रामदर्शन, शिवाकांत समेत कई शिक्षामित्र मौजूद थे। बैठक में महेंद्र कुमार निवासी पलिया जगमोहन, इनायतनगर की तबियत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीने में तेज दर्द से वह छटपटाने लगा। साथियों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए तत्काल जिला अस्पताल कूच किया। महेंद्र को भर्ती कराने के बाद वहां जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने जिला अस्पताल गेट पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। शाम को महेंद्र की हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें