फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 10:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान डीएम, एसएसपी व मजिस्ट्रेटों ने फोर्स के साथ निगरानी की। दोनों पालियों की परीक्षा के तुरंत बाद आंसर शीट की तीन प्रतियों में एक अभ्यर्थी को दी गई। एक ओएमआर सीट पीसीएस एजेंसी और एक कोषागार के डबल लॉक में सील कर रखवाई गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 17 हजार 917 तथा द्वितीय पाली में 17 हजार 916 अभ्यर्थियों के बैठने के इंतजाम किए गए थे। इसके लिए सुबह से मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक के साथ बड़ी संख्या में पुलिस की व्यवस्था थी। परीक्षा से पूर्व गेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी हुई।

कापी, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल्स, कागज, मोबाइल फोन, खाने की सामग्री, पान, सिगरेट, गुटखा, शस्त्र आदि अंदर नहीं ले जाने की हिदायत पहले ही दे दी गई थी।

सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से 12:00 बजे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से 4:30 बजे तक हुई।
विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अफसर सीआरओ प्रमोद शंकर शुक्ल ने बताया कि करीब 25 फीसदी अभ्यर्थी दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे हैं। मूल्यांकन करने वाली एजेंसी पीसीएस को एक आंसर सीट कड़ी सुरक्षा में सील करके सौंपी गई है।

कक्ष निरीक्षकों के अतिरिक्त 27 केन्द्र पर्यवेक्षक की भी तैनाती की गई थी। 9 सेक्टर तथा 6 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ प्रत्येक विद्यालय में स्ट्रांग रूम में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें