फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा में 3145 रहे गैरहाजिर

Wed, 15 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जीआईसी में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के तत्वावधान में सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता पदों के लिए भर्ती परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई है। परीक्षा की दोनों पालियों में 3145 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा के लिए चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। अभी 16 और 17 जून को भी भर्ती परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।

सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक अध्यापक व प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फरवरी 2011 में किया गया था। भर्ती परीक्षा 15 जून से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई गई। 10 से 12 बजे तक पहली पाली में 4559 अभ्यर्थियों में 3129 उपस्थित रहे जबकि 1430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में दो से चार बजे के बीच हुई परीक्षा में 4675 में से 2960 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 1715 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम कार्यालय के मुताबिक, परीक्षा अभी 16 व 17 जून को भी होगी। बुधवार की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें