फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 20 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली राजमार्ग पर शनिवार को बारुन चौराहे पर कीचड़युक्त पटरी से निकलने के दौरान एक बाइक पलट गई। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका नीचे गिरी और सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा शिक्षक घायल हो गया। उसने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खिहारन के मजरे डड़वा की रहने वाली 19 वर्षीय पूजा यादव पुत्री स्व. ठाकुर प्रसाद यादव पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हिर गांव स्थित केएलपी स्कूल में पढ़ाने गई थी। स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने साथी शिक्षक हरिश्चंद्र यादव निवासी गहनो करमडाड़ा के साथ उसकी बाइक से अपने घर जा रही थी।

रायबरेली रोड पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार चौराहे पर फैजाबाद की ओर आ रहा एक ट्रक खराब होने के चलते सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक चला रहे हरिश्चंद्र को सामने से फैजाबाद की ओर आता एक ट्रक दिखाई दिया। बाइक चला रहे हरिश्चंद्र ने दुर्घटना से बचने के लिए सड़क किनारे कीचड़युक्त पटरी से बाइक निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी में फिसलन के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। शिक्षक हरिश्चंद्र बाइक समेत सड़क के बायीं और गिरा, जबकि पीछे बैठी शिक्षिका पूजा यादव सड़क की ओर गिरी और सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गई। ट्रक के पहिये से कुचल जाने के चलते शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि शिक्षक घायल हो गया। माजरा देख रहे बाजार वासियों ने सूचना पुलिस को दी तो इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना करने वाला ट्रक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल शिक्षक हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया।

इनायतनगर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि बारुन चौकी क्षेत्र में हादसे में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें