फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा पथ पर चाय दुकान में गैस सिलेंडर से लगी आग

Thu, 19 Nov 2015 11:23 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शननगर से शुरू होने वाली चौदह कोसी परिक्रमा गुरुवार को मुहूर्त से चंद मिनट पहले सूर्यकुंड के पास लगी आग से रोक दी गई। आग एक झोपड़ी में चल रही चाय की दुकान में सिलेंडर से लगी।
विज्ञापन


बताते हैं कि देखते ही देखते सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे में दुकान चला रही मायावती निवासी कुरहा केशवपुर की पूरी दुकान और आशियाना तबाह हो गया।

महिला इसी दुकान के सहारे जीविका चलाती थी। आग लगने से प्रशासन व पुलिस ने साढ़े सात बजे शुरू होने वाली परिक्रमा सवा आठ बजे तक रुकवा दी। फायर दस्ते के आग बुझाने के बाद परिक्रमा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आसपास की कुछ गुमटियां भी जली हैं। घटना की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें