फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारुन पहुंची 84 कोसी परिक्रमा यात्रा, बरसे पुष्प

Wed, 27 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
तारून में विश्राम करते परिक्रमार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा बुधवार को तारुन पहुंच गई। यात्रा के पहुंचने पर परिक्रमार्थियों का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रात्रि में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। गुरुवार को भोर में यात्रा रामपुरभगन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के महादेवा घाट से सुबह परिक्रमार्थियों का जत्था तारुन के लिए रवाना हुआ। हनुमान मंडल के नेतृत्व में 84 कोसी परिक्रमा बुधवार को तारुन पहुंची। दोपहर में टिकरी पहुंचने पर पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ साधु-संतों का स्वागत किया।

दोपहर विश्राम के बाद परिक्रमार्थी जयसिंहमउ विकास नगर लालगंज होकर तारुन पहुंचे। तारुन बाजार में साधु-संतों के पहुंचने पर विहिप व भाजपा कार्यकर्ता के अलावा एकल विद्यालय के आचार्यों ने पुष्प वर्षा व रोली चंदन लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह की अगवाई में यहां पहुंचे संतों का विहिप के नलिनेश प्रताप सिंह, भाजपा के राजेंद्र वर्मा, अनिल कोरी, विनीत सिंह, तिलकराम, रामकुमार, सत्येंद्र सिंह, विजय, एकल विद्यालय के अजय यादव, दिव्या भारती, जितेंद्र सिंह की अगुवाई में संतों का स्वागत हुआ।

जूनियर विद्यालय भावापुर में परिक्रमार्थियों ने रात्रि विश्राम किया। जहां से गुरुवार की सुबह साधु-संत अगले पड़ाव रामपुरभगन, सीताकुंड, बीकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं अयोध्या धाम की 84 कोसी यात्रा की अगुवाई कर रहे बाबा गयादास के नेतृत्व संत-महंथ आगागंज टिकरी पहुंचे।

जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। परिक्रमार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय रही। तारुन में परिक्रमा विश्राम वाले स्थल पर भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें