फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम और ज्ञान से मिलता लक्ष्य

Sat, 29 Aug 2015 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झुनझुनवाला बिजनेस स्कूल द्वारा शुक्रवार को मैनेज टू प्रिपेयर विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला जज एसके सिंह ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सफल जीवन के लिए समय  प्रबंधन जरूरी है। बिना संयम और ज्ञान के लक्ष्य नहीं प्राप्त होता।
विज्ञापन


बेहतर प्रबंधन के लिए व्यक्ति का स्वतंत्र होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन सफल जीवन के लिए जरूरी है। बताया कि न्यायालयों में भी प्रबंधन की जरूरत होती है।

इसे ध्यान में रखते हुए न्यायालयों में भी अब कोर्ट मैनेजर का पद सृजित किया गया है। सटीक प्रबंधन से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डॉ. मिर्जा शाहाब शाह ने कहा जीवन के किसी भी क्षेत्र में स्वयं की पहचान बनाने के लिए कड़ी लगन एवं मेहनत के साथ समय प्रबंधन की जरूरत होती है। एक सफल मैनेजर वही है जो सभी को साथ लेकर चलने एवं  भविष्य की संभावनाओं की पहचान कर सकें।

हर क्षेत्र में भी बड़े शोध की संभावनाएं हैं जिसके माध्यम से व्यक्ति समयानुसार तकनीकी एवं गुणवत्ता की दृष्टि से स्वयं को सिद्ध कर सकता है। इस क्षेत्र में रचनाधर्मिता की अपनी अलग भूमिका है।

मौके पर संस्था द्वारा प्रकाशित होने वाली शोध पत्रिका रिसर्च इंसेप्शन 2015 संस्करण का भी विमोचन हुआ। मौके पर डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य  झुनझुनवाला पी.जी. कॉलेज, एवं श्री गिरिजेश त्रिपाठी निदेशक जे.पी.सी.आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें