शनिवार को पवन को पुन: मंत्री बनाये जाने की जानकारी पर उनके मूल निवास रसूलाबाद के कृष्णापुर और अंगूरी बाग मोहल्ले के लोग विधायक के यहां पहुंचकर बधाइयां देने और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे।
विधायक की पत्नी घर पर पहुंचती महिलाओं का सिर पर पल्लू रखकर पैर छूतीं और मिठाई खिलाती रहीं। मंत्री के आवास पर पहुंचने में मोहल्ले की महिलाएं सबसे आगे रहीं।
पवन की पत्नी अत्ति पांडेय ने कहा कि पवन में कोई कमी नहीं थी, उन्हें कुछ विरोधियों की बुरी नजर लगी, इसीलिए लालबत्ती हटी थी। वह (पवन) जनता की उम्मीदों और क्षेत्र के विकास कार्यों में खरे उतरे हैं।
हमेशा जनता से जुड़े रहे हैं। अब वह क्षेत्र का विकास व सेवा और अच्छी तरह से कर सकेंगे। उधर दोबारा राज्यमंत्री बने पवन ने फोन पर बताया कि युवा हृदय मुख्यमंत्री की कृपा और संघर्षों से उन्हें मंत्री पद मिला है।
पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरा तो विपक्ष से लोहा लेने में कठिन संघर्ष करना पड़ा। दोबारा लालबत्ती हासिल हुई है तो यह भी विकास कार्यों व संघर्षों के बाद। अब यह संघर्ष व जनहित के कार्य करके ही सुरक्षित रह सकेगी।