फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिला लाने पर कोर्ट का आदेश देखेंगे : प्रमुख सचिव गृह

Thu, 25 Jun 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां आए प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा।  मामला कोर्ट में है, कोई भी नई गतिविधि की इजाजत कैसे दी जा सकती है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब यहां मुख्य सचिव आलोक रंजन से सवाल पूछा गया कि श्रीरामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख ट्रस्टी और विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने बुधवार रामलला के दर्शन के बाद ऐलान किया था कि अगले माह से मंदिर निर्माण के पत्थर अयोध्या पहुंचने लगेंगे।

ऐसे में आप शिलाएं अयोध्या लाने देगें या रोकेंगे? मुख्य सचिव ने सवाल का जवाब प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा को देने के लिए कहा। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नए कार्य की इजाजत कोर्ट के निर्णय को देखकर ही दी जा सकती है। विहिप की बैठक आदि की जानकारी सरकार को है, मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें