फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन, एंबुलेंस व दवा के नाम लें ज्यादा चार्ज तो करें 112 पर कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना काल में ऑक्सीजन, एंबुलेंस व दवा के नाम मनमानी वसूली करने वालों पर पुलिस अब कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा इसके लिए लोगों से 112 नंबर पर डायल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस आपके पास पहुंचेगी और आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इसके लिए सोशल मीडिया समेत अन्य साधनों द्वारा व्यापक प्रचार भी किया जा रहा है। पुलिस द्वारा जारी स्टिकर में कहा गया है कि क्या आपसे ऑक्सीजन, एंबुलेंस व दवा का ज्यादा चार्ज लिया जा रहा है?, यदि ऐसा है तो 112 नंबर पर कॉल कर हमें बुलाएं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि आपदा में हम आपके साथ है, यदि आपके साथ इलाज व दवा के नाम पर ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं तो आप पुलिस को कॉल करें, मौके पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी और आपकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें