फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर 11 जमातियों का भेजा सैंपल, मौलाना की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद लौटे रुदौली के मौलाना शरीफ की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महकमे ने राहत की सांस ली है। वहीं, सोहावल तहसील के मदरसे में मिले 11 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूना शुक्रवार को भेजा गया है। अब इनकी जांच रिपोर्ट पर सोहावल तहसील सहित जनपद वासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित एज्तमा में शामिल तब्लीगी जमात के लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर जिले में आए ऐसे लोगों की धरपकड़ तेज है। दो दिन पहले रुदौली तहसील के मखदूमपुर निवासी मदरसा संचालक और मस्जिद के मौलाना शरीफ व उनके पुत्र तारिक सहित 28 लोगों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लाया गया। मौलाना शरीफ व तारिक की जांच के लिए सेंपल भेजा गया था। बुधवार को तारिक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि मौलाना शरीफ की रिपोर्ट अटक गई। बृहस्पतिवार को शरीफ का नमूना फिर से भेजा गया, तो वह रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली है। फिर भी दोनों को निगरानी के लिए मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। जबकि परिवार के अन्य लोगों को घर में क्वारंटीन किया गया है।
इसी धरपकड़ में गुरुवार को रौनाही थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव जगनपुर और रसूलपुर के बीच बने मदरसे में 16 दिनों से बैठे दिल्ली की तब्दीली जमात में शामिल बताए गए 11 लोगों को भी पुलिस पकड़कर लाई थी। इन्हें मसौधा ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इनमें से दस की जांच के लिए नमूना शुक्रवार को भेजा गया है। इन लोगों के पकड़े जाने के बाद से आस-पास के गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दहशत का माहौल दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र की संवेदनशीलता अब इनकी जांच रिपोर्ट पर जा टिकी है।
विज्ञापन

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार महाराष्ट्र के 11 लोग मदरस्तुल ईमान जगनपुर के यहां मौलवी मो. यासीन के मदरसे में छिपे थे। आरोप है कि ये लोग 17 जनवरी से आकर शरण लिए हैं, इन लोगो ने दिल्ली निजामुद्दीन की तब्दीली जमात में हिस्सा लिया था। जिन्हें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोज निकाला और मसौधा के एक क्वारंटीन स्थल में भर्ती कराया है।
सीएचसी सोहावल प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि जांच के लिए नमूना भेज दिया गया है। यदि एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तो जगनपुर ही नहीं, समूचा सोहावल सील किया जा सकता है और इन लोगों की चेन से जुड़े लोगों को खोजना, उन्हें आइसोलेसन में लाना बड़ी चुनौती होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक जिले भर में कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को खोज तेज की गई है। शुक्रवार को सोहावल क्षेत्र के 10 लोगों का नमूना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें