फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के भोजन के लिए मिले तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर कार्रवाई तेज है। लॉकडाउन में पीड़ितों और गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था के मद में जिले को तीन करोड़ रुपये मिले हैं। इसके जरिए अस्थायी आश्रय स्थलों या स्क्रीनिंग स्थलों के साथ अन्य स्थानों पर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन में गरीबों और योजनाओं से वंचित लोगों की दिक्कत न हो इसके लिए राशन वितरण से लेकर भोजन के पैकेट तक का वितरण कराया जा रहा है। जिससे आम लोगों को खाने पीने के सामानों की दिक्कत न हो। जिले में भोजन पैकेट के लिए 15 रसोइयों का संचालन हो रहा है। शासन ने जिले में आश्रय स्थलों, आम रसोइघरों के संचालन और अन्य स्थानों पर भी पात्र लोगों की आवश्यकता के अनुसार भोजन सामग्री, भोजन, फूड पैकेट का वितरण कराने के लिए तीन करोड़ रुपये दिए हैं। यह राशि किसी अन्य मद में व्यय नहीं की जा सकेगी। लॉकडाउन के चलते शहर से देहात तक लोगों को भोजन की उपलब्धता अतिआवश्यक सेवाओं में शुमार है।
तहसीलों में अस्थायी स्क्रीनिंग स्थलों या आश्रय स्थलों की स्थापना के लिए जिले की सभी पांच तहसीलों को जिला प्रशासन ने 20-20 लाख रुपये प्रदान किया है। इसके संचालन की जिम्मेदारी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और संबंधित तहसीलदार और एसडीएम को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में यह व्यवस्था राजस्व विभाग और नगर निकायों से संचालित की जाएगी। प्रत्येक स्थायी स्क्रीनिंग कैंप पर पर्याप्त भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, साबुन, प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा का निर्देश दिया गया है। चिकित्सा विभाग यहां उपचार की व्यवस्था कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें