फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पलटी एसयूवी, तीन की मौत

Tue, 16 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ हाईवे पर गोरखपुर की ओर जा रही एक एसयूवी राहगीर को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में राहगीर समेत तीन की मौत हो गई। यह हादसा कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार रात लगभग दस बजे हुआ। इसमें चार लोग घायल भी हुए। इनमें दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मृतकों में एक सीतापुर और दो संतकबीरनगर जिले के निवासी हैं। कैंट थाना क्षेत्र स्थित पूरे काशीनाथ के पास लखनऊ की ओर से आ रही एसयूवी ने एक राहगीर को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित एसयूवी सड़क किनारे एक पेड़ में टकराई और गड्ढे में पलट गई। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

राहगीर 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र प्रेमशंकर निवासी खैरी थाना खानगांव सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन सवार सभी छह लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित चितसरा निवासी 33 वर्षीय अजीत कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि गंभीर घायल 32 वर्षीय ममता शर्मा पत्नी अजय शर्मा, 70 वर्षीय प्रकाश चंद्र शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा व 60 वर्षीय सरोज पत्नी सत्यनरायन को भर्ती कर लिया। वहीं 10 वर्षीय शिवम व अजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बाद में भर्ती कराई गई सरोज ने भी दम तोड़ दिया।

बाकी गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ने रेफर कर दिया। मंगलवार को कैंट थाने के एसएसआई इंद्रजीत आर्या ने बताया कि हादसे में राहगीर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने             वाले युवक कुलदीप तथा खलीलाबाद निवासी अजीत कुमार शर्मा व सरोज भट्ट की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें