फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 16 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुमारगंज अंतर्गत पिठला चौराहे के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद नयूज एजेंसी
कुमारगंज, अयोध्या।थाना अंतर्गत अयोध्या- रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिठला चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पुलिस ने 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां डॉ. विकास यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सिमोर थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर निवासी भूरा पुत्र तुर्राब व अबरार पुत्र इमाम खां के रूप में हुई है। जो किसी व्यापार के सिलसिले में गोरखपुर गए थे, जहां से वह अपने गृह जनपद फतेहपुर लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक अबरार चला रहा था, उसने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कुमारगंज थाना प्रभारी संजीव सिंह, चौकी प्रभारी एनडीए संतोष मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के जेब से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई। दोनों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें