फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ी प्रत्याशी की मदद, दरोगा-होमगार्ड सस्पेंड

Fri, 19 Apr 2019 01:19 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या सदर तहसील मेें नामांकन के दौरान मौजूद जिलाधिकारी, प्रेक्षक व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप के आरोप में डीएम न्यायालय कक्ष के बाहर तैनात दरोगा और होमगार्ड को निलंबित करने का आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार को दिया। जिस पर एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। बताया गया है कि सामान्य प्रेक्षक ए. सूर्य कुमारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने समय समाप्ति तीन बजे के पूर्व सभी नामांकन करने के लिए आए व्यक्तियों और उनके प्रस्तावकों को नामांकन कक्ष में बुलाकर कक्ष का दरवाजा बंद करा दिया था। कक्ष के बाहर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव और नामांकन कक्ष के अंदर दरवाजे पर होमगार्ड प्रमोद कुमार दूबे की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


अवधि समाप्ति के समय तीन बजे इंडियन कूसल पार्टी के मनीराम निवासी ग्राम चांदपुर थाना व तहसील रुदौली जनपद अयोध्या अपना नामांकन करने के लिए कक्ष में मौजूद थे, लेकिन उनके पास नामांकन प्रपत्र उपलब्ध नहीं था। थोड़ी देर बाद वह फिर नामांकन प्रपत्र के साथ उपस्थित हुए। पूछने पर बताया दोनों सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें नामांकन प्रपत्र उपलब्ध कराने में मदद की गई। जानकारी पर इसकी सीसी टीवी के रिकॉर्डर से जांच की गई तो उप निरीक्षक बाहर से प्रपत्र देते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

इनके द्वारा तीन बजकर आठ मिनट 52 सेकेंड पर नामांकन प्रपत्र अंदर कराते हुए सीसी टीवी फुटेज में देखा गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप की कुचेष्ठा बताई गई। डीएम ने नामांकन अवधि समाप्त होने और नामांकन कक्ष का दरवाजा बंद करा दिए जाने के बावजूद उम्मीदवार काे नामांकन प्रपत्र उपलब्ध कराए जाने पर दोनों सुरक्षा कर्मियों घोर लापरवाही और दायित्वों के प्रति कर्तव्यहीनता का परिचायक माना। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनायतनगर थाने के उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव और होमगार्ड प्रमोद कुमार दूबे  को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व  कड़ी कार्रवाई के आदेश एसएसपी को दिए। जिस पर एसएसपी ने देर रात दोनों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें