फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल 13 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल किया। नामांकन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वालों की कुल संख्या 31 हो गई है। भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने गुरुवार को कुछ लोगों के साथ पहुंचकर रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल किया।

इसके अलावा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने वालों में निर्दल शरद कुमार, शिव सेना से महेश, भारतीय सर्वोदय पार्टी से राज परीक्षित सिंह, भारत प्रभात पार्टी से शेर अफगल, बहुजन महा पार्टी से नशरीन बानो, आदर्श मानव अधिकार पार्टी से सुदामा देवी, डॉ. भीम राव अंबेडकरदल से मो. इस्माइल, नैतिक पार्टी से शैलेंद्र कुमार शुक्ल, हिंदू समाज पार्टी से कमलेश तिवारी, अवामी पार्टी से शब्बीर, सत्य शिखर पार्टी से डॉ. बी तिवारी, लोकदल से आशा देवी और राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया से संतोष कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस के अफसरों को पसीना बहाना पड़ा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन फैजाबाद संसदीय सीट से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 31 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 13 रही जबकि अब संसदीय सीट के लिए प्रत्याशियों की कुल संख्या 31 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें