सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील अधिगृहीत क्षेत्र के पास मंगलवार को पकड़े गए छह संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने बुधवार को मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है। अब पुलिस संदिग्ध युवकों से आगे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड में लेने की तैयारी में है।
बता दें कि मंगलवार सुबह दुराही कुआं के पास मोलिल अलिआर उमर निवासी बेल्लूर कुन्डम थाना मुआथपुरा जिला एसना कुलम केरल, वीआर लाडैपोस निवासी बेल्लूर कुंडम वेमा थिकारा थाना मेविथुवोआ मोआतिपुरा जिला एरनाकुलम केरल, वीबी अलीकुन्नू निवासी वाडा कुडाथ हाउस बेल्लूर कुन्डम थाना मुआतपुर जिला एरनाकुम केरल, जेबी थोमस निवासी अनी पल्लीलहाउस काश कुज्जम थाना करनाकुरम कोवा मंगलम जिला एरनाकुलम केरल, बीएम कासिम निवासी काडीकरजड अंधा रोड थाना वडालेकड जिला टेरीसर केरल, एमएम अली आर निवासी बेल्लूर कुलम थाना मोआतपुपुरा जिला एरना कुलम केरल को निषिद्ध अधिगृहीत परिसर क्षेत्र की फोटो खींचते समय पकड़ा गया था।
युवकों को थाना राम जन्मभूमि में रखकर पुलिस अफसरों के साथ केंद्रीय, स्थानीय व सीआरपीएफ की खुफिया टीमें पूछताछ करती रहीं लेकिन उनके पास से तत्काल कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं निकली। पुलिस व खुफिया एजेंसी का मानना है कि युवकों के मोबाइल में मौजूद डाटा संदेहास्पद है। इनकी जांच के बाद ही सत्यता का पता चल सकता है। एसओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में कोई खास सुराग नहीं मिला है। केरल से नाम व पते की पहचान हो गई है लेकिन गांव जाकर फिजीकल वेरीफिकेशन में समय लगता है। फिलहाल धारा 144 के उल्लंघन में धारा 188 के तहत ज्यूडियल मजिस्ट्रेट के समक्ष मेडिकल कराकर पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।