राजकीय पॉलीटेक्निक की दो दिवसीय 54वीं खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन अपने-अपने वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सुमन वर्मा और मिथलेश यादव अव्वल रहे। निशक्त वर्ग की 50 मीटर दौड़ में इंद्रपाल ने बाजी मारी। जबकि शॉटपुट बालिका वर्ग में प्रतिभा यादव व बालक वर्ग में ताड़कनाथ विजयी रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन 800 मीटर दौड़ में सुमन वर्मा द्वितीय वर्ष सिविल अभि. ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरती यादव द्वितीय वर्ष यांत्रिक अभि. द्वितीय एवं सोनी यादव ने प्रथम वर्ष सिविल अभि. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में मिथलेश यादव द्वितीय वर्ष सिविल ने बाजी मारी।
शिव्रकाश यादव अंतिम वर्ष सिविल अभि. ने द्वितीय एवं संदीप चौहान अंतिम वर्ष यांत्रिक अभि. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर बालक निशक्त वर्ग में इंद्रपाल प्रथम रहे। सुधीर कुमार द्वितीय व लोकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट बालिका वर्ग में प्रतिभा यादव प्रथम, अंतिमा सिंह द्वितीय व हुमा प्रवीन तृतीय रहीं।
बालक में ताड़कनाथ प्रथम, ओमप्रकाश वर्मा द्वितीय व कंचन सिंह तृतीय रहे। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद मलप्पा बंगारी व विशिष्ट अतिथि इच्छाराम सिंह ने फ ीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम सभी हाउस के कप्तानों एवं प्रतियोगी छात्रों से परिचय प्राप्त कर मार्च पास्ट की सलामी ली। क्रीड़ा अधिकारी बीएन प्रसाद, जमाल खान, संजय कुमार ने मुख्य अतिथि को बैच एवं कैप लगाकर स्वागत किया।