सचल दल के वाणिज्य कर अधिकारी डॉ. रामचंद्र वर्मा लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर मुमताजनगर के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंटेनर लदे एक ट्रक को रोककर जांच की, तो भारी मात्रा में शुगर सीरप लदा पाया।
शुगर सीरप बेकरी के उत्पाद बनाने में प्रयुक्त होता है। कागजातों की जांच में व्यापारी की ओर से वैध प्रपत्र नहीं दिखाए जा सके। ट्रक पर 139 कंटेनरों में 9035 लीटर सीरप लदा था।
माल गाजियाबाद की एपी मल्टी प्रोड्क्टस लिमिटेड से गोरखपुर के मातादीन इंटरप्राइजेज भेजा जा रहा था। इस पर व्यापारी को कुल माल कीमत का 15 फीसदी जुर्माना जमा कराने का नोटिस दिया गया।
इस पर व्यापारी ने 45 हजार 537 रुपये का जुर्माना जमा करा दिया। डॉ. वर्मा ने बताया कि माल कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई।