फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में फांसी पर लटकता मिला वाराणसी के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक होटल के कमरे में वाराणसी निवासी एक युवक का शव रस्सी के सहारे बाथरूम में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने पारिवारिक परेशानियों के चलते आत्महत्या की बात लिखी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के सिविल लाइन स्थित आकाश होटल में अभिनव प्रताप सिंह पुत्र राकेश प्रताप सिंह निवासी रजवारी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 24 नवंबर से रुका हुआ था।
26 नवंबर की देर शाम तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल के एक कर्मचारी ने इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी। होटल प्रबंधन ने डुप्लीकेट चाभी से जब कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के बाथरूम में अभिनव का शव लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा हुआ था कि वह पारिवारिक परेशानियों से आजिज है। इसके चलते वह स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए उसके परिवार को परेशान न किया जाए। प्रभारी निरीक्षक नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घरवालों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व कोई शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें