फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की दर्शन अवधि बढ़ाए जाने को संतों ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट से की अपील

विज्ञापन
अयोध्या-रामलला का भव्य विग्रह। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाने की मांग उठने लगी है। रामनगरी के संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर दर्शन अवधि में बदलाव किए जाने की मांग की है। संतों का कहना है कि सुबह एक घंटे व दोपहर दो घंटे की दर्शन अवधि में बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बताते चले कि 1992 के बाद से ही रामलला का दर्शन दो पालियों में निर्धारित है। गर्मी के मौसम में जहां सुबह 7 से 11 व दोपहर 2 से 6 बजे तक वहीं सर्दी के मौसम में 7 से 11 व दोपहर 1 से 5 बजे तक दर्शन की अवधि निर्धारित है।
मेलों के अवसर पर दर्शन अवधि में प्रशासन के द्वारा अवधि में बदलाव भी किया जाता था। संतों का कहना है कि अब अयोध्या विवाद का समाधान हो गया है, सुप्रीम कोर्ट से रामलला के हक में निर्णय आने के बाद राममंदिर का निर्माण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से रामलला के दर्शन अवधि में परिवर्तन करते हुए सुबह 7 से 12 बजे व दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र भेजकर की है समयावधि बढ़ाने की मांग: कल्कि
रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने बताया कि उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व प्रधानमंत्री को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर रामलला के दर्शन अवधि में वृद्घि की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों की सुविधा को देखते हुए सुबह एक घंटा व दोपहर में दर्शन का समय दो घंटा बढ़ाकर रात आठ बजे तक किए जाने की मांग की गई है, ताकि लोग दर्शन से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें