फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत छात्रसंघ चुनाव घोषित, गहमागहमी तेज

Mon, 28 Nov 2016 11:12 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सोमवार को साकेत महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते प्राचार्य व मुख्य चुनाव अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप खरे ने सोमवार को छात्रसंघ चुनाव 2016-17 की तिथि घोषित कर दी। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ के लिए मतदान आठ दिसंबर को होगा और इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि लिंगदोह सिफारिशों के आधार पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा की फूलप्रूफ व्यवस्था के लिए पीएसी के साथ पुलिस की तैनाती कॉलेज परिसर व आसपास की जा रही है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दोदिसंबर से पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे दोपहर तक होगी। नामांकन तीन दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में होगा।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच तीन दिसंबर को ही अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी। वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन तीन दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा। नाम वापसी व आपत्ति का निस्तारण चार दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रशासनिक कार्यालय में होगा।

प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन चार दिसंबर को अपराह्न चार बजे किया जाएगा। मतदान आठ दिसंबर को सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा और मतगणना अपराह्न ढाई बजे से परिणाम घोषणा तक होगी।

कहा कि चुनाव में प्रत्याशी अपने उपनाम से नामांकन पत्र नहीं भर सकेंगे। चुनाव में मतदान परिचय पत्र के आधार पर ही होगा। प्राचार्य डा. खरे ने बताया कि चुनाव के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा।  महाविद्यालय के छात्रसंघ इतिहास में यह पहला चुनाव होगा जब छात्र नेताओं का दक्षता भाषण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें