फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर दान का चलेगा अभियान

Tue, 16 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके तहत पूर्व में मंदिर निर्माण के लिए सवा रुपये प्रति व्यक्ति दान जुटाने के अभियान की तर्ज पर इस बार पत्थर दान अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल ने कहा कि मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के एक तल के निर्माण के लिए सवा लाख घनफुट पत्थरों की तराशी की जा चुकी है।

अब दूसरे तल के लिए पत्थरों की तराशी होनी है। इसके लिए पत्थर दान न्यास प्राप्त करेगा। यह अभियान एक वर्ष तक चलाया जाएगा। न्यास की बैठक में विवादित परिसर में रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन


अशोक सिंहल ने बताया कि पहले ही हाईकोर्ट नौ बिंदुओं पर आदेश दे चुकी है। लेकिन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सुप्रीम कोर्ट में जाने से पालन नहीं हो पाया। अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। वैसे यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय और उसके अधीन फैजाबाद के कमिश्नर का है। संत और धर्माचार्य श्रद्धालुओं की सुविधा को जल्द न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें