इसके साथ पेट्रोल पंप पर सुरक्षा बढ़ाने की भी
मांग हुई। सिविल लाइन में हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा
कि अंबेडकरनगर में दिनदहाड़े हुई घटना से पेट्रोल पंप व्यवसायियों में
असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है।
पुलिस-प्रशासन सुरक्षा बढ़ाने के साथ
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे। बैठक में शोक सभा के साथ दो मिनट
का मौन रख दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें टीएन
तिवारी, अनिल चौबे, गोपाल गुप्ता, राममूर्ति समेत कई लोग शामिल हुए।