वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों से की बात
अयोध्या। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बुधवार को जिले के अफसरों से चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। बातचीत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई है।
विकास भवन स्थित वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मतदान केंद्र, ईवीएम, स्ट्रांग रूम, मतपेटिका की उपलब्धता, मतदान कार्मिकों की व्यवस्था, मतगणना स्थल सहित अब तक की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी मुनिराज जी ने शांति व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। फोर्स की व्यवस्था के साथ असलहे जमा कराने, 107/16 की कार्रवाई के साथ चुनाव घोषणा के बाद मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के मद्देनजर सर्वे के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात बताई। इसके साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वीसी में संयुक्त निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा, अपर जिला जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद थे।