फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क के दोनों ओर खुदाई से मुख्य मार्ग बाधित

Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामपथ स्थित उदया चौराहे पर मंगलवार को लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज से नयाघाट अयोध्या तक करीब 13 किमी. के रामपथ निर्माण कार्य के चलते अब लोगों को आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गईं हैं। कुछ स्थानों पर एक तरफ खोदे गए नाले का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ कि दूसरे तरफ बीच सड़क भी खोद डाली गई। दूसरी ओर बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते उदया चौराहा ब्लॉक कर दिया गया है। वैकल्पिक रास्ता संकरा होने के चलते यहां दिन भर भीषण जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

आजकल रामपथ निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नियोजित तरीके से कार्य न होने के कारण अब यह परेशानी बढ़ रही है। रानोपाली के पास सड़क की एक लेन पहले से खुदी हुई है तो दूसरी तरफ भी सड़क खोद दी गई। वही सड़क पर कहीं एक लेन में कार्य चल रहा है तो कहीं दूसरी लेन में, इससे डायवर्जन के चक्कर में अकसर वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं।

सबसे विकट समस्या उदया चौराहे पर है। यहां ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब बीच सड़क पर आ गया है। यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है लेकिन वह बहुत संकरा है। साथ ही इस पर गिट्टी व रेत पड़ी हुई है। संबंधित विभाग ने इस मार्ग को ठीक कराना भी उचित नहीं समझा। इसके चलते यहां दिन भर जाम लग रहा है। ई-रिक्शा जैसे वाहन रेत में फिसलकर पलट रहे हैं। दो ई-रिक्शा मंगलवार को यहीं पर पलट गए, हालांकि इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी जय प्रकाश पाठक ने कहा कि विकास कार्य हो रहा है वो तो ठीक है लेकिन यह मुख्य मार्ग है, इस पर आने जाने का रास्ता तो देना ही पड़ेगा। संबंधित विभाग को चाहिए कि वह पहले एक लेन पर कार्य कर उसे चालू कर दें तब दूसरे पर कार्य करें। बैंककर्मी राजन पांडेय ने बताया कि उदया चौराहे पर जाम में फंसने पर वह समय से बैंक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र अवस्थी ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग को पहले ही ठीक कर लेना चाहिए था। साथ ही यहां पर दोनों तरफ यातायातकर्मी तैनात किए जाने चाहिए।
दूसरी ओर यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने बताया कि उदया चौराहे पर चार यातायात कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही वहां सुरक्षा में तैनात कर्मी भी यातायात संचालन में मदद कर रहे हैं। अन्य स्थानों पर भी यातायात पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें