फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन शुरू, एक ने दाखिल किया परचा

Thu, 02 Feb 2017 10:47 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते भाकपा के अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव-2017 के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन महज भाकपा प्रत्याशी ने अयोध्या सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से दलों के घोषित कई प्रत्याशियों समेत 36 लोगों ने नामांकन के लिए फॉर्म प्राप्त किए हैं। ज्यादातर रिटर्निंग अफसरों के कक्ष सन्नाटे में डूबे रहे। यहां तैनात कर्मचारी नामांकन दाखिल करने आने वालों का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


गुरुवार को रिटर्निंग अफसरों से क्षेत्रवार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद औपचारिक रूप से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से एकमात्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सूर्यकांत पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम आदमी का आवागमन नहीं हो सका, मीडिया भी प्रतिबंधित रही। सभी कार्यालय सन्नाटे में डूबे रहे। उधर, सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से 36 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। नामांकन जूलूसों और दूसरी भीड़ को रोकने के लिए प्रेस क्लब से कलेक्ट्रेट के बाहर गेट तक पुलिस व पीएसी की तैनाती रही।
विज्ञापन


नामांकन सबंधी कार्यों के लिए लोगों को कचेहरी के दक्षिणी और पूर्वी गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। कचहरी के दक्षिणी से जाने वाले मार्ग पर बैरियर से प्रवेश रोक दिया गया था। उप जिलानिर्वाचन अधिकारी व सीडीओ एएम बंगारी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नामांकन के पहले दिन एक प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें