रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच
सोमवार को हुआ। पुरोहितों द्वारा पूज के बाद मिल के सीजीएम मधुकर मिश्रा व एसडीएम रुदौली अशोक कुमार सिंह ने क्रेसर
में गन्ना डाल मिल को चालू कराया।
इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह, सचिव दीपक कुमार, अरुण कुमार, सुनील वर्मा, गनौली गन्ना समिति के अध्यक्ष महराज बक्स सिंह, भाकियू के दिनेश दुबे गन्ना किसान हरिकरन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक गन्ना मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि अधिकारियों के अलावा मुख्य रूप से विधायक रामचंद्र यादव, पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन, बसपा नेता सर्वजीत सिंह, रामरंग सिंह, विजय मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि गन्ने की आवक शुरू हो गई है। एक-दो दिन में पेराई विधिवत शुरू हो जाएगी ।