रीडगंज में ओवर ब्रिज पर फिर चालू हुआ काम।
- फोटो : अमर उजाला
तकरीबन एक माह से धनाभाव के कारण बंद हो गए रीडगंज ओवरब्रिज का निर्माण मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। उपरिगामी सेतु के लिए जितना धनावंटन हुआ था, उसे निर्माणदायी संस्था सेतु निगम खर्च कर चुका जबकि पुल का निर्माण अधूरा है।
सोमवार की रात को जिलाधिकारी ने बंद निर्माण कार्य का जायजा लिया था। इसके बाद फिर घबराए सेतु निगम के इंजीनियरों ने आनन-फानन में अपनी फंसती गर्दन को देख पुन: कार्य शुरू कर दिया है।
मंगलवार को एक ट्रक गिट्टी तो कई टाली मिट्टी पुल के पास गिराई गई। डीएम के सख्त तेवर का ही फायदा रहा कि पुल के पूरे होने की उम्मीदे जग गई। पुल का निर्माण करा रहे ठेकेदार ने कहा कि कहा कि हमे साहब का आदेश मिला तो काम शुरू करा दिया।