अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राम की नगरी को दुनिया का सर्वोत्तम नगर बनाने का प्रयास चल रहा है।
उसी तरह प्रभु श्रीराम की नगरी पर स्थापित साकेत महाविद्यालय को भी सर्वोत्तम महाविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा। साकेत महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
वार्षिक खेलकूद में डॉ. पूनम जोशी अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में छात्राओं की 12 एवं डॉ. आशीष प्रताप सिंह के निर्देशन में छात्रों की 14 प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में सार्थक पाल प्रथम, सिद्धांत द्वितीय एवं प्रवेश कनौजिया तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में रीना यादव प्रथम, स्नेहा सिंह द्वितीय एवं अन्नपूर्णिमा तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्रों की 1000 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, शिवमंगल सिंह द्वितीय, अशोक यादव तृतीय रहे। छात्राओं की 1500 मीटर दौड़ में रीना यादव ने प्रथम, रेखा यादव ने द्वितीय एवं अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपट प्रतियोगिता में छात्रों में सचिन यादव प्रथम, निखिल कुमार पांडेय द्वितीय एवं रामगोपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि छात्राओं में स्नेहा, चमेली यादव एवं उमा शुक्ला क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में छात्रों में सचिन यादव ने प्रथम, विकास ने द्वितीय व राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय, दीप कृष्ण वर्मा, आनंद कुमार सिंघल, क्रीड़ा परिषद की उपसचिव डॉ. रचना सिन्हा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. बीडी द्विवेदी, डॉ. वीके सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज छापड़िया व डॉ. मिर्जा शहाब शाह सहित अन्य मौजूद रहे।