फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में 30 लाख की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। गांवों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ाने और युवाओं को स्तरीय खिलाड़ी बनाने के उद्देश्य से मवई ब्लॉक की सैदपुर ग्राम सभा में एक वर्ष से लंबित मिनी स्टेडियम के निर्माण की उम्मीद इस वर्ष जागृत हो गई है। विधायक के प्रयास से अब सैदपुर में करीब 30 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।
विज्ञापन

2019 में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसके बाद मनरेगा तकनीकी सहायक द्वारा खर्च का आकलन किया गया था। बीडीओ मवई मोनिका पाठक ने भी मिनी स्टेडियम के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भेजी है।
मवई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में स्वीकृत मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए 14 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। मनरेगा योजना द्वारा मिनी स्टेडियम का निर्माण करीब 30 लाख रुपये की लागत से होना है। मवई ब्लॉक में एक मात्र सैदपुर ग्राम पंचायत को मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए चुना गया है। बीडीओ मवई मोनिका पाठक ने बताया कि सैदपुर ग्राम पंचायत में शासन से स्वीकृत मिनी स्टेडियम के लिए चिन्हित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें