फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किसान को पता नहीं, उसके खेत पर खनन का आदेश

Wed, 28 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खनन को लेकर जिले में बड़े खेल हो रहे हैं। एक किसान को पता ही नहीं चला और उसके खेत से मिट्टी खनन का सहमति पत्र जारी हो गया। किसान के खेत को खोदकर गड्ढा बना दिया गया। पीड़ित किसान ने खनन इंस्पेक्टर से डीएम तक फरियाद की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह मंगलवार को एसएसपी के पास पहुंचा।
विज्ञापन

मामला शहर से सटे गौरापट्टी का है। खुर्दाबाद साहबगंज के रहने वाले जगन्नाथ यादव ने एसएसपी को बताया कि सदर तहसील के गौरापट्टी में उसकी .278 हेक्टेयर भूमिधरी की जमीन है। अयोध्या से गोंडा तक के कुछ लोगों ने षडयंत्र और कूटरचना करके उसकी खतौनी, उसके नाम पर फर्जी स्टांप खरीदकर, उसके फर्जी हस्ताक्षर करके सहमति बनवाकर जिला खनन अधिकारी के यहां से खनन आदेश पारित करवा लिया। चोरी से खेत की मिट्टी खोद ले गए। खेत को तालाब बना डाला। जानकारी के बाद जगन्नाथ अपने नाती संजय के साथ डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने एसडीएम सदर को लिखा। फिर खनन अधिकारी डॉ. दीपक के पास पहुंचे। संजय बताते हैं कि खनन अधिकारी ने इसकी जानकारी के बाद खनन रोकवाया।
पीड़ित जगन्नाथ ने मंगलवार को एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। आरोप है कि खनन से जुड़े लोगों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। सुरक्षा की भी मांग की। वहीं खनन अधिकारी डॉ. दीपक का कहना है कि ऑनलाइन तहसील से सत्यापन होने के बाद उन्होंने खेत से मिट्टी खनन का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें