फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिड़ा फगुआ का राग, टीम संग थिरके एसएसपी

Fri, 25 Mar 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
एसएसपी ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर्व पर कानून-व्यवस्था की चुनौती से जूझ रहे पुलिस व प्रशासन के अफसरों व कर्मचारियों पर पर्व बीतने के बाद होली का खुमार दिखा। उत्साह से लबरेज अधिकारियों-कर्मचारियों ने फगुआ गीत गाये। एसएसपी के साथ टीम ने डांस किया और एक दूसरे पर अबीर-गुलाल के साथ रंग की बरसात की तथा गले मिल बधाई दी। होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को पुलिस लाइन में किया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा व सतर्कता के मद्देनजर संवेदनशील की श्रेणी में शामिल इस जिले में होली पर अफसर एक ओर कानून-व्यवस्था की ड्यूटी से जूझते नजर आए तो त्योहार पर खुद को इसमें आत्मसात करते नजर आए। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस के सामने मौका था होली का लुत्फ उठाने का।

होली के दिन शांति व्यवस्था के लिए जूझता पुलिस महकमा शुक्रवार को पुलिस लाइन में फागुनी रंग में रंगा नजर आया। प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों समेत कर्मियाों ने पुलिस लाइन स्थित छोटे ग्राउंड में जमकर होली खेली। एसएसपी के साथ पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने ठुमके लगाए और अफसरों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा और गले मिल होली की बधाई दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीआईजी विजय कुमार गर्ग, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी मोहित कुमार गुप्ता, एसपी देहात कुलदीप नारायण समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अग्निशमन व अन्य दस्तों के जवानों ने ढोलक व मजीरे की थाप पर फगुआ व होली गीत के साथ कव्वाली व अन्य गीत पेश किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें