फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एयरपोर्ट पर की गई नाइट लैंडिंग यंत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को नाइट लैंडिंग यंत्रों की जांच की गई। सभी यंत्र सही काम करते पाए गए। जांच पड़ताल प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट से एयरपोर्ट के परिचालन से पहले एयरपोर्ट पर दिक-संचालन प्रणाली (इंस्टृूमेंट लैंडिंग सिस्टम या आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों जैसे लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई सहित अन्य की जांच(कैलिब्रेशन) मंगलवार को की गई। कैलिब्रेशन के दौरान डीएम नितीश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण राजीव कुलश्रेष्ठ, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित अफसर मौजूद रहे।
डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन के सापेक्ष 97 फीसदी भूमि अर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष भूमि अर्जन 15 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट का संपूर्ण कार्य तीन फेज में किया जाना है। फेज वन के रनवे लंबाई 2260 मीटर का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। चार एयर क्राफ्ट के पार्किंग के लिए एप्रन का काम पूरा है। विमानों के नाइट लैंडिंग की सुविधा हेतु कैट-वन व रेसा का कार्य भी पूरा हो गया है। टर्मिनल बिल्डिंग का 78 फीसदी कार्य हो चुका है। इसे सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। एएआई से आइएलएस सिस्टम का कैलिब्रेशन शुरु कर दिया गया है। एयरपोर्ट परिचालन के सभी मानकों को पूरा करते हुए इसी कैलेंडर वर्ष में एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें