फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी, पंजाब, एलपीयू व अवध की टीमें तीसरे राउंड के लिए क्वालीफाई

विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दूसरे राउंड में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद के बीच खेले गए मैच में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी 15-10 से विजेता बनी।
विज्ञापन

दूसरे राउंड के दूसरे मैच में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ को 21-8 से हराकर शानदार जीत हासिल की। वहीं तीसरे मैच में एमडीयू रोहतक और एलपीयू फगवाड़ा की टीमें के मध्य हुए मैच में एलपीयू की टीम 28-24 से विजयी रही। वहीं अवध विवि और प्रो. आरएस विवि प्रयागराज के बीच हुए मैच में अवध विवि की टीम ने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को टीम भावना के साथ खेलना चाहिए। हार-जीत जीवन का एक हिस्सा है। आयोजन सचिव डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि कल के मैच सफलतापूर्वक सम्पन हो चुके है और आज के मैच अभी चल रहे है। क्रीड़ा सचिव ने इस प्रतियोगिता में आये सभी निर्णायकों को अपनी भूमिका निभाने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर शुक्रवार की देर शाम खेले गये उद्धघाटन मैच में एचएनबीजी विलश्वविद्यालय उत्तराखंड और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के मध्य हुआ, जिसमें चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी 15-11 से विजेता बनी। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद की टीमें आपस में भिड़ी, जिसमें चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद 17-6 से विजयी हुई।
तीसरे मैच में दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय मुरथल टीम की अनुपस्थिति में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को वॉकओवर से जीत हासिल हुई। चौथे मैच में एमडीयू रोहतक टीम को वॉकओवर से विजेता बनी। वही पांचवें मैच इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा के मध्य मैच में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा ने 13-8 से शानदार जीत हासिल की। वही छठे मैच में सीसी एस हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय को वॉकओवर से जीत हासिल हुई।
प्रतियोगिता के 7वें मैच में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को वॉकओवर से जीत हासिल हुई। इसी चरण में आठवें मैच में चौधरी देवीलाल विवि ने डीएवी विवि को 18-12 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के नवें मैच में कुमाऊं विवि नैनीताल ने संत बाबा बीएस विवि जालंधर को 10-7 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।
वहीं प्रतियोगिता के दसवें मैच में महाराज आर एस पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय भटिंडा ने जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू की अनुपस्थिति में वॉकओवर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता के 11वें मैच में क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू ने लखनऊ विवि को 09-04 से हराकर शानदार जीत हासिल की। वही 12वें मैच में गुरु विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार और एचपी विश्वविद्यालय शिमला के मध्य मैच में गुरु विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार13-10 से विजेता बनी। आयोजन संयोजक डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज दूसरे राउंड के सभी मैच खेले जा रहे है और रविवार से क्वालीफाइंग मैच खेले जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें