अयोध्या। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राज विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्टस स्टेडियम मकबरा में मंगलवार को दो दिवसीय फैजान मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के सचिव मुकेश अग्रवाल, विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए पहले सेमीफाइनल का मुकाबला एएफसी अयोध्या और अवध क्लब अयोध्या के बीच खेला गया। एएफसी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अवध क्लब को दो गोल के मुकाबले चार गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। एएफसी क्लब की तरफ से आयुष और सौरभ ने दो-दो गोल किया अवध की तरफ से वेदांत ने दो गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आरएफसी क्लब आयोध्या और पाहुजा क्लब अयोध्या के बीच खेला गया। पूजा क्लब की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निहाल और अतुल निषाद में एक.एक गोल किया मैच की समाप्ति तक आरएफसी की टीम गोल नहीं कर पाई पूजा क्लब आरएफसी को 20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच अयोध्या और पूजा क्लब के बीच खेला जाएगा।