फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भाजपा के हंगामे के बाद रुदौली में फिर जीती सपा

Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रुदौली नगर पालिका के अध्यक्ष पद की मतगणना को लेकर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी व एजेंट से वार्त
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। नगर पालिका परिषद रुदौली में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर सपा के उम्मीदवार जब्बार अली ने चेयरमैन की कुर्सी हासिल कर ली। भाजपा इस बार के चुनाव में तीसरे नंबर पर खिसक गई। रुदौली में मतगणना के खिलाफ भाजपाइयों ने जमकर हंगामा भी किया। इसके चलते मतगणना के घंटों बाद परिणाम घोषित नहीं किए गए। निरस्त मतपत्रों की दोबारा गणना हुई, और देर शाम परिणाम जारी हुआ।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज में हुई मतगणना के शुरूआती रुझान में ही सपा प्रत्याशी जब्बार अली और भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता के बीच मुकाबला नजर आ रहा था। कुछ चक्रों के बाद बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शारिक दूसरे नंबर पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर चले गए। सपा प्रत्याशी की जीत होने पर भाजपाइयों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी मुनिराज जी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद निरस्त हुए मतपत्रों की दोबारा गणना की गई। चौथे चरण की मतगणना की भी दोबारा हुई तो भाजपाई शांत हुए तो रिटर्निंग अफसर ने चुनाव के नतीजे घोषित किए।
नतीजों के अनुसार सपा प्रत्याशी जब्बार अली को 8848, बसपा के मोहम्मद शारिक काे 8286, भाजपा के राजेश गुप्ता 7798, निर्दल प्रत्याशी विनोद लोधी को 7140 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी शेषनाथ को 657, योगेश कुमार निर्दलीय को 1047, आप प्रत्याशी नसरीन बानो को 96 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें