फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लाटरी से हुआ फैसला, अभिनव बने पार्षद

Sun, 14 May 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अभिनव पांडेय।
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निकाय चुनाव में शनिवार को झूलेलालनगर वार्ड के पार्षद पद का परिणाम लाटरी से घोषित हुआ। इस वार्ड के भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश अंदानी को 1019 वोट मिले। निर्दल प्रत्याशी अभिनव पांडेय को 1018 वोट ईवीएम से और एक वोट पोस्टल बैलेट से मिला। दोनों प्रत्याशियों के वोटर बराबर होने लाटरी से फैसला किया गया। इसमें निर्दलीय अभिनव पांडेय विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

एक वोट से मिली जीत
अयोध्या। नगर निगम चुनाव में अशफाक उल्ला वार्ड के वोटों की ईवीएम से गिनती में भी अजीब स्थिति देखने को मिली। सपा प्रत्याशी अखिलेश पांडेय को 404 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी संग्राम सिन्हा को ईवीएम से 402 और पोस्टल बैलेट से एक वोट मिला। संग्राम सिन्हा ने फिर मतगणना के लिए आवेदन किया। इसमें भी 403 वोट मिले। इससे अखिलेश एक वोट से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें