बीकापुर के चौरेबाजार में निकला अजगर।
- फोटो : FAIZABAD
चौरे बाजार। बीकापुर के चौरे बाजार में दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। पहला अजगर पौराणिक बाबा खंडेश्वरी दास समाधि संस्कृतिक स्थल चौरे बाजार परिसर में स्थित शनि देव मंदिर पर दिखाई दिया। जिसकी लंबाई करीब 7 फीट थी।
जबकि बाजार निवासी सत्येंद्र कसौधन मिष्ठान भंडार की दुकान के अंदर लगभग आठ फीट का अजगर मिला। जिसकी सूचना क्षेत्रीय लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। वन विभाग कर्मचारी द्वारा काफी मशक्कत के बाद दोनों अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया।