हैदरगंज। मछली मार रहे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
घटना का निरीक्षण पुलिस क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्रा ने भी किया। घटना थाना क्षेत्र हैदरगंज के सवरधीर में शनिवार को भोर में घटी। देखते ही देखते गांव के बाहर तालाब के पास दो पक्षों के परिवार के कई दर्जन लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
इस दौरान लाठी, ईंट, कुल्हाड़ी का मारपीट में प्रयोग करने की बात बताई है। मारपीट में एक तरफ से गंभीर रूप से घायल शिवबक्श सिंह ,लक्ष्मी नारायण सिंह, राम नेवल ,पिंटू सिंह को गंभीर चोटें आने पर पुलिस ने मेडिकल कराया। अन्य कई घायलों का मेडिकल नहीं कराया।
दूसरे पक्ष के घायल रमेश का भी मेडिकल कराया गया। थानाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जो लोग बचे हैं उनका भी परीक्षण कराया जाएगा। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच की जा रही है।