फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों के चुनाव में दोबारा मतगणना कराने को रिट

Wed, 30 Dec 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली के छह गांवों के चुनाव में दोबारा मतगणना कराए जाने की रिट दायर की गई थी। इन गांवों के रनर प्रत्याशियों ने पंचायती राज अधिनियम के तहत एसडीएम रुदौली की कोर्ट में रिट दायर कर मतगणना के दौरान घपले का आरोप लगाया है और दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। अब छह जनवरी को सुनवाई की तारीख है। 
विज्ञापन


रुदौली ब्लॉक से दो व मवई के चार गांवों के रनर प्रत्याशियों ने दायर रिट में केवल एक वोट से हारे मवई ब्लॉक के नौरोजपुर बघेड़ी निवासी गिरधारी लाल ने बताया है कि उनके गांव में तीन बूथों पर मतदान हुआ।

जिसके दौरान कुल 1184 मत पड़े लेकिन मतगणना के दौरान 1192 मत दिखाए गए और जिसमें 26 मत अमान्य करार दिए गए। इसी तरह बीबीपुर में महज पांच मत से हारे सैफुद्दीन ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुंडिरा में महज एक वोट से हारे इदरीश व शेरपुर में 35 मतों से हारे गिरीश मिश्र ने कोर्ट में रिट दायर कर पुनर्मतगणना की मांग की है।

इसी तरह रुदौली ब्लॉक के अमहटा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद ने रिट दायर करते हुए आरोप लगाया है कि इनका चुनाव निशान ट्रैक्टर था जो सबसे नीचे था लेकिन मतगणना के दौरान कई मतपत्र ऐसे निकले जिसमें यह निशान ही गायब था।

इसी ब्लॉक के बड़ेला के पूर्व प्रधान को मिली करारी हार के बाद अनियमितता का आरोप लगाकर रिट दायर की है। इस बाबत एसडीएम रुदौली अशोक सिंह ने बताया कि रिट दायर हुई है। जिसकी सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें