अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से छह लोगों को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हो गए।
थाने के एसआई कमलेश व उनकी टीम ने सूरज सिंह, निवासी सरायरासी, रोहित सिंह व अनुपम सिंह निवासी कुंदा भैरोपुर थाना अखंडनगर जिला सुल्तानपुर के पास से 345 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद किया।
वहीं उसका एक साथी सुनील सिंह निवासी सरायरासी फरार हो गया। वहीं एसआई रामनरेश वर्मा की टीम ने पूरा बाजार के बिलहरी मोड़ तिराहा पर स्थित हनुमान मंदिर के पास से संजय सिंह, संतोष सिंह व इंद्रभूषण निवासी सरायरासी के पास से 365 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद किया। मौके से विजयसिंह निवासी सरायरासी फरार हो गया। सभी का चालान किया गया है।