फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षामित्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व अधिकारी के पद पर चयनित हुए शिक्षामित्र के बेटे व शिक्षामित्र देवनारायण के पुत्र के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चयनित होने पर दोनों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि सरकार अपने वादे पर खरी उतरे और शिक्षामित्रों के साथ न्याय करे।
शिक्षामित्रों ने अपने जीवन के कीमती क्षण बेसिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने के लिए बिताया है। शिक्षामित्रों की बदौलत ही आज बेसिक शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरकार को अपने किए वादे पर निश्चित रूप से अमल करना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, साधना सिंह, कल्पना, कंचन, शैलेंद्र, कुलदीप कांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें