खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सहावां की नीलम तिवारी और दुबावां से उमा तिवारी को नंदन का पुरवा, प्राथमिक विद्यालय बैंती कला से शशिकला को रसूलपुर बरौली, परोमा से सुनीता सोनी को रसूलपुर बरौली, सतना से मीरा देवी व रामपुरभगन से रिंकी यादव को प्राथमिक विद्यालय कोदैला में भेजा गया है।
न्यूना पूरब से गीता को भैरवपुर टिकरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुढ़ा से राजितराम को प्राथमिक विद्यालय कुढ़ा, मुमारिच नगर से किरन मिश्रा को कुशहा, नुवावां बैदरा से कंचन दूबे को प्राथमिक विद्यालय पूरे नाकू, सेरसर से विनीता पांडेय को खेमपुर चंदई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदरौली से राम अचल को प्राथमिक विद्यालय महॉवा भेजा है।
ताजपुर से साधना मिश्रा को पूरे हुलासी दूबे, हरिवंशपुर से नीतू सिंह को प्राथमिक विद्यालय बहवा, पूरे नंदा से बबिता तिवारी को अकसरनपुर, पुहॅपी से सुनीति कुमारी को मझौली, भीखी सराय से दयाराम वर्मा को पूरे सीताराम तिवारी, कोंछा द्वितीय से प्रेमा कुमारी को प्राथमिक विद्यालय पूरे गुलजार, डेहरियावां से आभा तिवारी को पूरे अमीर पांडेय, परोमा से प्रतिमा को हरी का पुरवा, धारापारा से सावित्री देवी को ससौली में तैनात किया गया है।
गुंधौर से मीना वर्मा को मठिया गुंधौर, भरहूखाता से देव नारायण को रसूलपुर अम्मो, खजुरहट से सत्यभामा को रुपीपुर, कोंछा से मंजूलता को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौरावॉ, दयालजोत से राम मनोहर को असरेवा, चौरे बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अजय कुमार को पकड़ी दुर्गादासपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोंछा से प्रतिभा को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर में शिक्षण कार्य के लिए आदेश दिया गया है।
एबीएसए ने बताया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसका अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाऐगी।
बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी का कहना है कि किसी भी विद्यालय को एकल नही रहने और बंद नही होने का निर्देश दिया गया है। इसका अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी।