फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को भाजपाइयों ने दिया सुरक्षा कवच

Sat, 29 Aug 2015 10:28 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने संसदीय क्षेत्र में 815 बहनों को तो रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने 322 बहनों को बीमा पालिसी का उपहार प्रदान किया।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने पावन पर्व को सुरक्षा बंधन पखवारे के रूप में मनाने की घोषणा की है। पखवारे के अंतर्गत बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कराने के लक्ष्य के योजनांतर्गत दर्जनों स्थानों पर सामूहिक रूप से बहनों को आमंत्रित कर बीमा कराया जाएगा।

नरेंद्रालय में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में सांसद ने 136 बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की पालिसी का उपहार दिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर डाभासेमर मंडल के चांदपुर व फिरोजपुर में आयोजित समारोह में सांसद ने  चांदपुर में 503 बहनों और फिरोजपुर में 176 बहनों का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फॉर्म भरा कर पॉलिसी का उपहार दिया।
विज्ञापन


सांसद ने सुरक्षा बंधन पखवारा के तहत महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने और सभी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के महोत्सव में आने व बीमा कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

रूदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने शुजागंज क्षेत्र में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर 322 बहनों को सुरक्षा बीमा का उपहार दिया। विधायक ने बताया कि बहनों को कराए गए बीमा पालिसी का वितरण 10 सितंबर को समारोह पूर्वक किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने बीकापुर विधानसभा में सोनम, राजकुमारी, पल्लवी, नीलम आदि बहनों को सुरक्षा बीमा का उपहार दिया। भाजपा नेता कृष्ण कुमार पांडेय ने सोहावल में दो दर्जन महिलाओं से ज्यादा को सुरक्षा बीमा का उपहार दिया है।

अयोध्या में जिला मंत्री अभिषेक मिश्र ने स्तुति, विशेन, शगुन, चांदनी, रानी पांडेय सहित दर्जनों बहनों को रक्षा बंधन के अवसर पर सुरक्षा बीमा का उपहार दिया।

इसी के साथ जिला प्रभारी राजेश तिवारी व मिल्कीपुर विधानसभा में नीरज कनौजिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उपहार दो दर्जन से ज्यादा बहनों को दिया


सांसद लल्लू सिंह से रक्षाबंधन पर्व पर नरेंद्रालय, चांदपुर व फिरोजपुर में आयोजित समारोह में बहनों को दिए गए सुरक्षा बीमा पालिसी उपहार पाकर महिलाएं बेहद खुश हैं।

सवारी कोरी, श्यामकली, प्रेमा, राधा कुमारी, शीला, ऊषा कुमारी, अमृता देवी, अंशू कोरी, शिवकुमारी, ललिता कहती हैं कि सुरक्षा बीमा के तहत दो लाख रुपये बीमा की पॉलिसी का उपहार उनके लिए यादगार है।
विज्ञापन


रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर एक पखवारे तक सभी बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का बीमा कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें