रविवार को नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करते जामा मस्जिद के कैप्टन सिकंदर रिजवी।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद के सौहार्द्रपूर्ण हल को लेकर ऑल इंडिया जामा मस्जिद ट्रस्ट दिल्ली के पूर्व कन्वीनर कैप्टन सिकंदर रिजवी ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की।
वार्ता के बाद महंत ने कहा कि मुस्लिमों को आगे आकर मंदिर निर्माण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम मंदिर बनवाने में सहयोग दें और मस्जिद को अयोध्या से कहीं अन्यत्र बनाना चाहिए। वह भाईचारे का परिचय दें, जिससे राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो और देश में सांप्रदायिक सौहार्द्र का वातावरण बने।